Safari & Harrier में Range Rover जैसा इंटीरियर और फीचर्स, भारतीय कीमत में

भगवान की कृपा से आखिरकार टाटा ने काफी इंतज़ार करने के बाद Harrier और Safari को पेट्रोल इंजन में 2 नए वैरिएंट्स और नए नए बेहतरीन फीचर्स के साथ लांच कर दिया है, जोकि आज हम इस ब्लॉग में पढ़ने भी वाले है, और साथ ही साथ जानेगे यह इंजन कितनी पावर देता और क्या कीमत रहेगी पेट्रोल इंजन में इन् दोनों गाड़ियों की और सबसे अहम बात माइलेज कितना देगी?
![]()
Safari & Harrier Variants
टाटा ने दोनों ही गाड़ियों में नए वैरिएंट भी लांच किए जिसमे एक है Harrier Fearless Ultra (फीयरलेस अल्ट्रा) और Safari accomplished Ultra एक नए Red Dark Edtion कलर में, दोनों ही वैरिएंट्स में एक जैसे नए फीचर्स दिए गए है जोकि हम आगे देखेंगे, शुरुवात करते है,

Safari & Harrier Engine
टाटा ने Safari और Harrier दोनों गाड़ियों में नया 1.5ltr TGDI पेट्रोल इंजन लॉन्च किया जोकि 168BhP की पावर और 280NM का Torque बनाती है (6 स्पीड आटोमेटिक और मैन्युअल गियर बॉक्स के साथ) और शहर में 13-14KMPL और हाईवे पर 17-18KMPL का माइलेज देती है दोनों गाड़िया, हालाँकि Harrier में पावर थोड़ी सी ज्यादा महसूस होती है Safari के मुक़ाब्ले

Safari & Harrier New Features
Safari और Harrier सेगमेंट की पहली कार है जिसमे कैमरा वॉशर मिलता है आगे और पीछे दोनों तरफ और साथ ही साथ आपको Harrier में नया Lighter Shade इंटीरियर मिलता है जोकि एक दम Range Rover के इंटीरियर जैसा लगता है, और दोनों ही गाड़ियों मै आपको RED DARK EDITION का ऑप्शन भी मिल जायेगा, बाकि अब वह सभी नए फीचर्स देख लेते है जोकि आपको दोनों ही गाड़ियों में मिलेंगे
- बड़ी Samsung 14.5 inch की टच स्क्रीन (एंड्राइड ऑटो और एप्पल कार प्ले फीचर के साथ)
- डिजिटल IRVM कैमरा फंक्शन के साथ जोकि डैश कैमरा का काम करती है
- ऑटो रिवर्स (कार 50M तक अपने आप जैसे आयी थी उसी तरह वापस जा सकती है)
- मेमोरी ORVMS
- 360 डिग्री पार्किंग कैमरा
Safari & Harrier OTHER SAFETY FEATURES
- LEVEL 2 Adas सिस्टम, कैमरा और रडार के साथ
- Lane कीप असिस्ट
- Front collison वार्निंग
- Adaptive Cruise Control
- Blind Spot Monitor ( दूसरी लेन बदलने में आसानी हो जाती है कैमरा और सेंसर की वजह से)
- Rear Cross Traffic Alert ( गाड़ी पीछे करते समय अगर कोई दूसरा वहां आ रहा हो तो गाड़ी बता देती है)
जरुर पढ़े : Apache RTR के दाम में Bullet 350 – सिर्फ 1लाख 80 हज़ार, कैसे ?
Safari & Harrier Price
देखो इस सेगमेंट में इतने सारे फीचर्स और Range Rover जैसा लुक, तो आपको ये दूसरी किसी और गाड़ी में बिलकुल भी नहीं मिलने वाला और टाटा की जैसे सेफ्टी तो भूल ही जाओ ये किसी और गाड़ी में मिल ही नहीं सकती और टाटा ने इसमें नए पैट्रॉल इंजन को लॉन्च करके और चार चाँद लगा दिए है तो टाटा safari और harrier एक प्रीमियम, फीचर और बेहरतरीन लुक के साथ आने वाली एक बेस्ट फॅमिली SUV कार हो सकती है, और बात करे इसकी कीमत की तो यह नार्मल कीमत से 2 से 3 लाख महंगी आ सकती है , वैसे तो पैट्रॉल वैरिएंट है डीजल गाड़ियों से सस्ता ही आता है लेकिन जैसे नए फीचर्स इन् गाड़ियों में आये है उनकी वजह से शयद महंगी भी हो सकती है, बाकि आप अपनी राय कमेंट केर के जरूर बताये