नई Yamaha XT250 2026: दमदार 250cc इंजन, एडवेंचर-स्टाइल और माइलेज का बाप !

आखिर क्यों Himalayan 450 और xPulse200 से भी काफी बेहतर होगी Yamaha की नई XT250 2026 Yamaha XT250 यह एक ऐसी मोटरसाइकिल होने वाली है, जोकि आपको हर रास्तो पर एक बेहतरीन अनुभव कराएगी, अब चाहे गांव के उबड़ खाबड़ रास्ते हो या शहर की पक्की सड़क या एक लम्बा हाईवे ही क्यों न हो … Read more

Bullet 350 अभी खरीद लेना वरना पछताना पड़ेगा , Apache RTR 160 की कीमत में अभीघर ले जाये

1 लाख 80 हजार में घर ले जाओ Bullet 350 cc,

Bullet 350 "The Standard"

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप Royal Enfield Bullet 350 को सब से कम कीमत में, लगभग Apache RTR 160 की कीमत के आसपास खरीद सकते हैं — और वो भी पूरी तरह वैध तरीकों से।

कुछ समय पहले तक Bullet 350 की Ex-Showroom कीमत ₹1,76,625 था, जो उत्तर प्रदेश रज्य में ₹2,15,000+ On-Road मिल रही थी। लेकिन सितंबर 2025 में GST Slab में बदलाव होने के कारण Bullet की कीमत लगभग ₹15,000–₹16,000 तक कम हुई है। इससे कई Bullet प्रेमियों का सपना अब पहले से जल्दी पूरा हो सकता है।

Dealership की चालाकियां — सतर्क रहना ज़रूरी!

बहुत सारी Dealerships GST कम होने के बाद भी बाइक को ज्याद कीमत में बेच रही है,

जब ग्राहक पूछता है कि किस कीमत में क्या-क्या शामिल है (जैसे — RTO, Insurance, Accessories, RSA, Warranty),

तब Dealer  इनकी कीमतें जानबूझकर बढ़ाकर बताते हैं ताकि ग्राहकों से ज्यादा पैसे लिए जा सकें।

इसलिए सबसे पहले समझते हैं Bullet 350 Battalion Black (जोकि Standard के नाम से जानी जाती है ) की कुछ चीज़े जाननी पड़ेगी और फिर जानेंगे कैसे पैसे बचाए जा सकते हैं।

तो देखो रॉयल एनफील्ड बुलेट को बिना एक्सेसरीज के Dealership पर भेजती है जिसके बाद Dealership उस पर एक्सेसरीज के पैसे जोड़ के कस्टमर को बाइक देती है लेकिन Dealership इन एक्सेसरीज के कीमत इतनी लगा देती है की बाइक की कीमत 2 लाख तक पांच जाती है और किसी किसी Dealership पर उससे भी ज्यादा , वैसे इसमें कुछ गलत नहीं है आपको genuine चीज़ ही मिलती है लेकिन जिन चीज़ो के बिना काम चल सकता है वह चीज़ लेनी ही क्यों है, या आप बहार से भी लगवा सकते है जोकि ओरिजिनल जैसी ही क्वाल्टीय में मिल जाती है, आइये अब्ब देखते है आप कैसे काम कीमत में बुल्लेट बाइक ले सकते है

कहाँ-कहाँ बचा सकते हैं पैसे?

Bullet 350 craze in Punjab

1.Bullet 350 EX-SHOWROOM कीमत:

Ex-Showroom कीमत पूरे भारत में एक समान होती है। अगर कोई dealership आपको कहे कि Ex-Showroom में discount मिल जाएगा तो ये बिलकुल झूठ है।

Real Game शुरू होता है इसके बाद…

2. Bullet 350 RTO (Regional Transport Office) Charges बचाएं:

सबसे पहले अपने राज्य का R.T.O. प्रतिशत पता करें।

जैसे UP(Noida) में लगभग 8–10%

उदाहरण:

अगर Ex-Showroom = ₹1,62,161

तो 10% R.T.O. = ₹16,216 (लगभग)

लेकिन Dealer इसको ₹19,000+ तक बढ़ा देती हैं

और “Other Charges” का नाम देकर पैसे वसूलती हैं।

उपाय Ex-Showroom × R.T.O. % खुद calculate करें।

अगर Dealership ज्यादा बताए, पूरा हिसाब मांगें कि अतिरिक्त पैसे किस बात के  लिए जा रहे हैं।

3 Insurance पर बचत :

Dealership हमेशा ये कहकर दबाव डालती है कि

Insurance वहीँ से लेना होगा जहाँ से गाड़ी ले रहे हैं

लेकिन ये जरूरी नहीं है।

Actual Insurance ₹8–9 हजार में मिल जाता है

पर Dealership इसे ₹11–₹15 हजार तक charge कर देती है।

उपाय

आप किसी भी Insurance company से

compare करके अपनी पसंद का insurance ले सकते हैं।

सरकार ने कहीं भी अनिवार्य नहीं किया है कि Dealership का ही Insurance लेना जरूरी है।

4 Accessories और Extra Warranty से सावधान!

(Leg Guard, Sump Guard, RSA, engine warranty etc.)

Dealer अलग से बाइक के साथ 10 से 12 हज़ार इन् चीज कि कीमत जोड़ती है, जिनकी वजह से भी बाइक की कीमत 2 लाख से ऊपर पहुंच जाती है लेकिन अगर आप चाहे तोह इन् चीज़ो को बहार से भी लगवा सकते है जैसे की Leg और Sump Guard आपको डीलरशिप पर 3000-4000 तक मिलते है लेकिन बहार से आपको 1000-1200 रुपए में सही टिकाऊ गार्ड मिल जाते है और दूसरा डीलरशिप ग्राहक को मजबूर करती है एक्स्ट्रा RSA और Engine Warranty  Service लेने की तो उनको साफ़ साफ़ इंकार करना ही ठीक रहता है क्योंकी Royal Enfield हर बाइक्स के साथ 1 साल की RSA सर्विस और 30000 KMS /3yr की वारंटी देती है तो एक्स्ट्रा वारंटी की कोई जरुरत नहीं है

उपाय

Leg Guard वगैरह aftermarket लिए जा सकते हैं।

Extra RSA/Engine Warranty लेने की कोई जरूरत नहीं

company पहले से देती है — बस dealership छिपा लेती है!

Final Conclusion: Smart Buyer बनें

Hamari salaah: चालाक कस्टमर बने

-Bullet लेते समय कोशिश करें कि सिर्फ RTO + Insurance में ही deal हो

-हर एक चीज का हिसाब bill में clear लिखवाएं

-GST कम होने का फायदा dealership से लेने न दें

– एक सही हिसाब में:

Bullet 350 लगभग ₹1,87,000 में पड़ सकती है

(Ex-Showroom + RTO + Insurance)

Dealer चाहे तो Leg Guard और Sump Guard के साथ बाइक को 196000 में दे सकती है लेकिन वह कस्टमर के शोक का फायदा उठाती है और उस बाइक पर ज्यादा से ज्यादा कमाने की सोचती है

जबकि कई dealership वही bike ₹2 Lakh+ में बेचकर ज्यादा profit कमा लेती हैं।

बाकि इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको सतर्क करना चाहते है की कैसे आप लोग अपने पैसे बचा सकते है और कम से कम पैसो में अपना बुलेट लेने का सपना पूरा कर सकते हो, और एक चीज़ यह भी की ज्यादा से ज्यादा लोग समझदार बने और इन चालांकियों का शिकार बने