Auto Bucket List

Royal Enfield Hunter 350 में नए कलर ऑप्शंस : सिंपल और क्लीन अपडेट

Royal Enfield Hunter 350 को कंपनी ने नए कलर ऑप्शन के साथ अपडेट किया है। यह कोई बड़ा या ओवरहाइप्ड अपडेट नहीं है, बल्कि सिंपल और प्रैक्टिकल बदलाव हैं जो बाइक को और आकर्षक बनाते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो स्टाइल के साथ अच्छे फीचर्स भी चाहते हैं।

 

Disclaimer : इस आर्टिकल में शामिल सभी तस्वीरें AI-जनरेटेड हैं और उपलब्ध जानकारी के आधार पर केवल एक कॉन्सेप्ट/आइडिया प्रस्तुत करने के लिए बनाई गई हैं।”Hunter 350 Tarmac Black

 

Hunter 350 Retro Variant (Base Model) – Tarmac Black

सबसे पहले बात करते हैं बेस वेरिएंट यानी रेट्रो मॉडल की। इसमें नया कलर टारमैक ब्लैक दिया गया है, जो एक ग्लॉसी ब्लैक फिनिश के साथ आता है और बाइक को क्लीन व प्रीमियम लुक देता है।

इस वेरिएंट की खास बात यह है कि इसमें कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं जो आमतौर पर टॉप मॉडल में दिए जाते हैं, जैसे:

हालांकि, इसमें कुछ बेसिक चीजें भी रखी गई हैं। जैसे इसमें सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है और हैलोजन हेडलाइट मिलती है। लेकिन कंपनी के अनुसार हेडलाइट की रोड विजिबिलिटी को पहले से बेहतर किया गया है।

 

जरूर पढ़े: Bullet 350 1 लाख 90 हज़ार की कीमत में कैसे ले?

 

Hunter 350 Top Variant- Mumbai Yellow & Moonshoot white

टॉप वेरिएंट में दो नए कलर ऑप्शन जोड़े गए हैं:

1. Mumbai Yellow

यह कलर मुंबई सिटी थीम से इंस्पायर्ड है। इसमें येलो, ब्लू और ब्लैक का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। इसका डिजाइन अर्बन फील देता है और सिटी राइडर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

 

2. Moonshot White

दूसरा कलर मून व्हाइट है, जो ग्रीक माइथोलॉजी से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है। इसमें थोड़ा फंकी और स्टाइलिश टच दिया गया है, जो खासकर Gen Z को आकर्षित कर सकता है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि इन नए कलर्स में सिर्फ विजुअल बदलाव है। फीचर्स पहले जैसे ही रखे गए हैं, कोई नया मैकेनिकल अपडेट नहीं किया गया है।

Hunter 350 Ex-showroom Price

नए कलर ऑप्शन के साथ कीमत में हल्का इजाफा देखने को मिल सकता है:

Tarmac Black (Retro Variant): लगभग ₹1.42 – ₹1.5लाख
Top Variant (New Colors): लगभग ₹1.7 – ₹1.8 लाख

यानी करीब ₹8,000 – ₹9,000 तक का फर्क सिर्फ नए कलर्स के कारण हो सकता है।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर यह अपडेट उन लोगों के लिए है जो एक भरोसेमंद बाइक को नए लुक के साथ लेना चाहते हैं। कोई बड़ा बदलाव नहीं है, लेकिन नए कलर्स और बेस वेरिएंट में बेहतर फीचर्स इसे और वैल्यू-फॉर-मनी बनाते हैं।

अगर आप एक सिंपल, स्टाइलिश और सिटी-फ्रेंडली बाइक की तलाश में हैं, तो हंटर 350 के ये नए कलर ऑप्शन जरूर देख सकते हैं।

Exit mobile version